कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से रेल सेवा स्थगित

कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के आह्वान पर हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से रेल सेवा आज दूसरे दिन भी स्थगित कर दी गयी। 

Update: 2017-11-19 10:46 GMT

श्रीनगर।  कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के आह्वान पर हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से रेल सेवा आज दूसरे दिन भी स्थगित कर दी गयी।  रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की सलाह पर ट्रेन सेवायें स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से उत्तर कश्मीर के बारामूला में आज दूसरे दिन रेल सेवा स्थगित है। दक्षिणी कश्मीर में बडगाम-श्रीनगर से अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू क्षेत्र में बनिहाल तक कोई भी ट्रेन नहीं चलायी जायेगी। पुलिस से अनुमति मिलने के बाद ही रेल सेवा शुरू की जाएगी। 

गौरतलब है कि हुर्रियत कांफ्रेंस(एचसी)के दोनों धड़े और जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) ने आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई करते हुए आज घाटी में हड़ताल का अाह्वान किया है।
 

Tags:    

Similar News