मुरादाबाद में दो स्थानों पर छापा, 36 लाख की शराब बरामद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज पुलिस और आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 740 पेटी तस्कारी करके लाई गई शराब बरामद की
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज पुलिस और आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 740 पेटी तस्कारी करके लाई गई शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी 705 पेटी मैनाठेर और 35 पेटी कटघ क्षेत्र से बरामद की। मौके से अहलादपुर निवासी शहरोज़ तथा अनिल को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों के पास से एक मिनी ट्रक और कार बरामद की। शराब मिलने वाले गोदाम को भी सीज कर दिया है।
इस बीच जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शराब के आसपास के जिलों में छोटे-छोटे वाहनों से सप्लाई होने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर यह कार्रवाई की गई। छापे के दौरान गोदाम से शराब तस्करी करने वाला मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। उसकी तलाश की जा रही है।