राहुल ने मोदी मिल फ्लाइओवर के पास मजदूरों से की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पैदल अपने घर जा रहे कुछ मजदूरों से यहां मथुरा रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर के पास शनिवार को मुलाकात की और उनके दुख दर्द को सुना

Update: 2020-05-17 04:04 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पैदल अपने घर जा रहे कुछ मजदूरों से यहां मथुरा रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर के पास शनिवार को मुलाकात की और उनके दुख दर्द को सुना।

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि श्री गांधी मथुरा रोड पर प्रवासी मजदूरों से मुलाकात करने के लिए आने वाले हैं। श्री गांधी शाम करीब पांच बजे मोदी मिल फ्लाईओवर के पास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि श्री गांधी ने यहां सड़क किनारे 15 मजदूरों से मुलाकात की और कुछ देर तक उनसे बातचीत की। यहां पर करीब 15 से 20 मिनट गुजारने के बाद श्री गांधी यहां से चले गए।

श्री मीणा ने कहा कि श्री गांधी के साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। यहां मौजूद मजदूरों को ये लोग अपने साथ ले गए। इन मजदूरों में 11 पुरुष, चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल था।
 

Full View

Tags:    

Similar News