22 अक्टूबर को रायपुर जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर 22 अक्टूबर को रायपुर आयेंगे
By : एजेंसी
Update: 2018-10-16 14:58 GMT
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर 22 अक्टूबर को रायपुर आयेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी इस एक दिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर में एक विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और उसके बाद वापस दिल्ली लौट जायेंगे।उन्होने बताया कि इस सम्मेलन में राज्यभर के किसान शामिल होंगे।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों को जुटाने पर चर्चा हुई।श्री बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ।