सेना में संसाधनों की कमी को लेकर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सशस्त्र सेनाओं में संसाधनों की कमी से संबंधी खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधा
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सशस्त्र सेनाओं में संसाधनों की कमी से संबंधी खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधा और कहा कि उनके शासन में हालात यह हो गये हैं कि सैनिकों को खुद अपनी वर्दी और जूते खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया “देश में सिर्फ खोखले नारे बन रहे हैं और जुमलेबाजी की जा रही हैं। इसी बीच जवानों के खुद ही कपड़े तथा जूते खरीदने की बात भी आ रही है। ”
MAKE (empty slogans and useless acronyms) IN INDIA....meanwhile, make our soldiers buy their own clothes & shoes. https://t.co/UaWqsIhnQx
कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय बजट में कटौती के कारण जवानों को खुद ही अपने जूते कपड़े खरीदने को मजबूर किया जा सकता है। इस खबर में यह भी कहा गया है कि केंद्र की तरफ से पर्याप्त बजट नहीं दिए जाने के कारण भारतीय सेना सार्वजनिक क्षेत्र की आयुद्ध फैक्ट्रियों से गोला बारूद तथा अन्य सामान की खरीद 94 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत करेगी।