राहुल गांधी ने लॉकडाउन को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा लॉकडाउन के कारण करोडो जिंदगी हुई बर्बाद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाय है कि सरकार ने बिना तैयारी किए देश की जनता पर लॉकडाउन थोप दिया;
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाय है कि सरकार ने बिना तैयारी किए देश की जनता पर लॉकडाउन थोप दिया. जिसके कारण करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं.
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि देश में कोरोना के एक करोड़ मामले सामने आ गए और इससे अबतक करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई. अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं.
बता दें कि भारत विश्व का दूसरा ऐसा देश बन गया. जब देश में संक्रमण मामलों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. भारत में महामारी संक्रमण के मामले 90 लाख से एक करोड़ तक पहुंचने में करीब 29 दिनों का समय लगा.
इस दौरान महामारी से जान गवाने वालो के आंकड़ो में भी कमी आई है. 50 लाख केस आने के बाद देश में महामारी की रफ्तार में कमी आई है. पिछले तीन महीने से इस का ग्राफ गिरा है. भारत में शनिवार को महामारी के 25, से ज्यादा नए मामला सामने आया है.
शनिवार को देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई है. महामारी से जान गवाने वालो की संख्या 1,45,136 हो गई है. हालांकि, इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है.
देश में अब तक 95.50 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. बता दें कि मौजूदा समय में पहले स्थान पर अमेरिका है जहां महामारी के मामलो की संख्या 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा सामने आई है.