राहुल गांधी संसद में सोते हैं और खाट पर सभा करते हैं: नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा है कि ऐसे नेता है जो संसद में सोते हैं और खाट पर सभा करते हैं

Update: 2021-02-12 18:23 GMT

उज्जैन।  मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा है कि ऐसे नेता है जो संसद में सोते हैं और खाट पर सभा करते हैं। 

लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हम दो हमारे दो की सरकार कहकर भाजपा नेताओं पर किए गए हमले के सवाल पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि, "राहुल गांधी खाट पर सभा करते हैं, संसद में सो जाते हैं।

उन्हें समझ ही नहीं कि कहां और क्या बोलना है? इसीलिए तो युवराज को ज्ञान देने के लिए दिग्विजय सिंह को ट्वीट करना पड़ता है कि युवाओं को जनता के बीच जाना चाहिए। कांग्रेस का कथित युवा आंदोलन के बीच में इटली जो चला जाता है।"

डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी के संसद में सोने वाले मामले का जिक्र करते हुए कहा कि, "उन्हें पता ही नहीं है कि संसद में नहीं सोना चाहिए, खाट पर सोना चाहिए, मगर वह संसद में सोते हैं और खाट पर सभा करते हैं।"

Tags:    

Similar News