राहुल गांधी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को बधाई दी
कांग्रेस नेता व स्व घोषित 'शिवभक्त' राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
By : एजेंसी
Update: 2020-02-21 14:30 GMT
नई दिल्ली | कांग्रेस नेता व स्व घोषित 'शिवभक्त' राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
उन्होंने इस ट्वीट के साथ कैलाश पर्वत की एक तस्वीर भी संलग्न की।
49 वर्षीय नेता इस तरह के ट्वीट के जरिए हिंदुत्व के प्रति झुकाव को जाहिर करते दिखाते देते हैं।
कुछ साल पहले उन्होंने खुद को 'शिवभक्त' बताया और मंदिरों का दौरा किया, जिसमें उज्जैन का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर भी शामिल रहा। 2018 में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी की।