राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजशेखरन की मृत्यु पर शोक व्यक्त जताया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।;

Update: 2020-04-13 15:01 GMT

नई दिल्ली | पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने कहा कि वह ग्रामीण विकास के विशेषज्ञ थे। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ग्रामीण विकास के विशेषज्ञ के रुप में उन्होंने कर्नाटक और राष्ट्र के विकास के लिए अपना अहम् योगदान दिया। इस दु:ख के समय में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।"

I’m sorry to hear about the passing of Shri M V Rajasekharan ji, veteran Congress leader & former Union Minister. An expert on rural development, his contribution to Karnataka & the nation were immense. My condolences to his family & supporters at this time of grief.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 13, 2020

राजशेखरन का सोमवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता राजशेखरन उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी गिरिजा राजशेखरन, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

कृषक और ग्रामीण विकास सलाहकार, कांग्रेस नेता का जन्म 12 सितंबर 1928 को रामनगर जिले के मारलावाड़ी में हुआ था।

Full View

Tags:    

Similar News