राहुल गांधी पैदल चलकर पहुंचे पोलिंग बूथ, डाले वोट, कहा चुनाव में प्यार की जीत होगी

राहुल गांधी आज लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अपने निवास स्थान के समीप बने मतदान केंद्र जाने के लिए पैदल ही निकले

Update: 2019-05-12 12:21 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अपने निवास स्थान के समीप बने मतदान केंद्र जाने के लिए पैदल ही निकल गए।

एसपीजी कर्मियों और मीडियाकर्मियों के साथ निकले राहुल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में औरंगजेब लेन में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गांधी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन भी थे। भाजपा ने नई दिल्ली से चुनावी मैदान में सांसद मीनाक्षी लेखी और आप ने ब्रिजेश गोयल को उतारा है।

लोकसभा चुनाव में प्यार की जीत होगी: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए और इस बात पर जोर देते हुए कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव की लड़ाई में प्यार फैला रही है, रविवार को कहा कि इस लड़ाई में 'प्यार की जीत होगी।'

राहुल ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में मतदान करने के बाद मीडिया को बताया कि इस चुनाव में तीन-चार मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी, कृषि संकट, खराब अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे शामिल हैं।

राहुल ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, "इसका फैसला जनता करेगी।"

Full View

Tags:    

Similar News