राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला,कहा- देश के किसानों का अपमान कर रहे हैं

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए आज कहा कि वह देश के किसानों का अपमान कर रहे;

Update: 2018-11-17 18:17 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए आज कहा कि वह देश के किसानों का अपमान कर रहे हैं और उनकी खून पसीने की कमाई को काला धन बता रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके किसान की कमाई को अपने उद्योगपति मित्रों पर लुटाया है और अब किसान की कमाई को काला धन बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जिस तरह किसानों का अपमान कर रहे हैं देश का का किसान उसे सहन नहीं करेगा।

गांधी ने ट्वीट किया “क्या आपने माल्या, ‘मेहुल भाई’, नीरव मोदी को गेहूँ उगाते देखा है? मोदी जी किसान का अपमान मत करो। पहले आपने नोटबंदी करके किसान का पैसा बटोरकर सूट-बूट वाले मित्रों को देने का घोटाला किया। अब कह रहे हो कि किसान का वो पैसा काला धन था। किसान का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

क्या आपने माल्या, ‘मेहुल भाई’, नीरव मोदी को गेहूँ उगाते देखा है?

मोदीजी किसान का अपमान मत करो।

पहले आपने नोटबंदी करके किसान का पैसा बटोरकर सूट-बूट वाले मित्रों को देने का घोटाला किया।

अब कह रहे हो कि किसान का वो पैसा काला धन था।

किसान का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। pic.twitter.com/2rKyyaAl4T

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 17, 2018


 

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के चुनावी सभा में दिए एग भाषण का वीडियो भी जारी किया हैै।

Tags:    

Similar News