कोचीन हवाई अड्डे पर कतर एयरवेज का विमान फिसला,सभी यात्री सुरक्षित

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज तड़के उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब कतर एयरवेज का विमान उतरते समय रनवे से फिसल गया। सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित

Update: 2018-07-13 15:36 GMT

कोच्चि । कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज तड़के उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब कतर एयरवेज का विमान उतरते समय रनवे से फिसल गया। सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन रनवे के किनारे लगी कुछ बत्तियों को नुकसान पहुँचा है। 

एयरलाइन ने बताया कि हादसा भारी बारिश और रनवे पर पानी होने के कारण हुआ। उड़ान संख्या क्यूआर516 के रूप में विमान दोहा से कोचीन आ रहा था। उसने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान सामान्य रूप से टैक्सी करता हुआ स्टैंड पर पहुँचा। यह एयरबस का ए 330-300 विमान था। 

घटना के बाद वापसी की उड़ान क्यूआर 517 रद्द कर दी गयी है तथा सभी यात्रियों को अगली उड़ान में सीट उपलब्ध कराने की कोशिश की जायेगी। एयरलाइन का कहना है कि वह जाँच में पूरी तरह सहयोग कर रही है। 

Tags:    

Similar News