पंजाब: सरकार ने दी पीड़ित परिवारों को दो दो लाख रुपये का मुआवजा

उद्योग मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चैक सौंपे गये

Update: 2018-11-22 15:58 GMT

चंडीगढ़। पंजाब में होशियारपुर जिले में हैजे से मरने वाले आठ मरीजों के परिवारों को मुआवजे के तौर पर दो -दो लाख रूपये की सहायता राशि जारी की गई है ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रहम मोहिंद्रा ने आज यहां बताया कि जिला उपायुक्त के खाते में 16 लाख रूपये जमा करवाये गये हैं ।

उन्होंने कहा कि हैजा फैलने से जिले में इस साल आठ लाेगों की मौत हो गयी ।मरने वालों का पता लगाने के लिये कमेटी का गठन किया गया । कमेटी की रिपोर्ट विभाग को सौंपी गई जिसमें आठ लाेगों के मरने की पुष्टि हुई ।

मोहिंद्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उसी दौरान मृतक परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया गया था।

Full View

Tags:    

Similar News