पंजाब पुलिस की मूसेवाला की अग्रिम जमानत रद्द कराने की तैयारी
पंजाब पुलिस ने विवादों में घिरे गायक सिद्धू मूसेवाला को हथियार कानून मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय जाने के लिए तैयारी कर ली है।
चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने विवादों में घिरे गायक सिद्धू मूसेवाला को हथियार कानून मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय जाने के लिए तैयारी कर ली है।
इसी दौरान मूसेवाला के विरुद्ध अपराध शाखा ने उसके नये गीत ‘संजू’ के जरिये हिंसा तथा बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया है।
ज्ञातव्य है कि यह गीत कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था।
राज्य पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एवं पंजाब जांच ब्यरो के निदेश्क अर्पित शुक्ला ने आज यहां बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर गायक के विरुद्ध मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। गायक का गीत ‘संजू’ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रहा है और हथियारों के प्रयोग को उत्साहित करता है जिसमें अलग-अलग एफआईआर दर्ज होने को बड़ाई बताया गया है, जिनमें से एक मामला हथियार कानून अधीन दर्ज किया गया है।
एडीजीपी ने कहा कि पुलिस जल्द ही न्यायालय जायेगी तथा मूसेवाला को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर करेगी। यह प्रमाणित हो गया है कि नया वीडियो-गीत, ‘संजू’ मूसेवाला के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गीत में मूसेवाला ने उसके खिलाफ हथियार कानून के अंतर्गत दर्ज किये केस का हवाला दिया है और वीडियो की शुरूआत उससे सम्बन्धित एक न्यूज-क्लिप से होती है जिसके लिए पुलिस ने ए.के. 47 राईफल के अनाधिकृत प्रयोग के लिए उसके विरुद्ध केस दर्ज किया था।
उन्होंने कहा कि वीडियो में मूसेवाला की न्यूज क्लिप को बाद में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को ऐसे जुर्मों के लिए दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने की खबरों के साथ मिला दिया गया। गीत के बोल और वीडियो गैर-कानूनी हथियारों को रखने और प्रयोग करने को उत्साहित करते हैं और एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज होने को गौरव की बात बताते हैं।
श्री शुकला ने गाने के बोल न सिर्फ अवैध हथियारों के इस्तेमाल को उत्साहित करते हैं बल्कि न्यायपालिका, पुलिस और वकीलों को भी नीचा दिखाते हैं। इसी तरह के अपराध के लिए मूसेवाला पर पहले भी इसी साल एक फरवरी को मानसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कर्फ्यू के दौरान ए.के. 47 राईफल चलाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गत चार मई को बरनाला पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन और हथियार ऐक्ट अधीन अलग-अलग अपराधों के लिए मुकदमा दर्ज किया गया। श्री
उन्होंने कहा कि उसका गीत स्पष्ट तौर पर न सिर्फ पुलिस और न्यायपालिका का मजाक उड़ाता है । गायक कभी सुधर नहीं सकता और वह बार-बार इस तरह के अपराध करता रहेगा।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाबी गीतों में हिंसा और बंदूक की संस्कृति के प्रसार को लेकर चिंता जाहिर की है और राज्य पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे गायकों के प्रति कोई ढील या रियायत न बरती जाये, जो भोले भाले नौजवानों को हिंसा और गुंडागर्दी के रास्ते पर चलने के लिए उत्साहित करते हैं।
उन्होंने बताया कि मूसेवाला के खिलाफ पुलिस थाना स्टेट क्राईम पंजाब, फेज़-4, मोहाली में आइपीसी की धारा 188 /294 /504 /120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।