दिल्ली वालों को फिर दिया केजरीवाल ने धोखा : तिवारी
नई दिल्ली ! पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने वोट देने का जैसे ही बयान दिया दिल्ली की राजनीति गरमा गई।;
तुरंत इस्तीफा देकर दिल्लीवासियों से मांगे माफी
नई दिल्ली ! पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने वोट देने का जैसे ही बयान दिया दिल्ली की राजनीति गरमा गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पांच साल केजरीवाल गाना बजा बजा के जनता को गुमराह कर सत्ता में आए अरविन्द केजरीवाल का सत्ता लोलुप रूप उनके दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष पूरे होने से पहले ही आज देश की जनता के सामने उजागर हो गया। साफ हो गया है कि केजरीवाल ने बीते 2 महीने में लगातार दिल्ली की जनता के पैसे का दुरूपयोग अपने और अपनी पार्टी के राजनीतिक विस्तार के लिए किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का यह बयान स्पष्ट कर देता है कि अब केजरीवाल का दिल्ली से कोई नाता नहीं रह गया है। तिवारी ने कहा कि आज हमें 2014-15 की वे कस्में भी याद आ रही हैं जब केजरीवाल ने वाराणसी से हार कर लौटने पर कहा था कि दिल्ली की जनता मुझे माफ करके एक मौका दे ‘मैं अब कभी दिल्ली छोडक़र नहीं जाऊंगा।’ पांच साल केजरीवाल के सपने बेचने वाले दो साल में ही दिल्ली की जिम्मेदारी से भाग पंजाब की जनता को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी कहा कि आज समझ आता है कि ‘खूंटा गाड कर पंजाब में बैठूंगा, का क्या मतलब था।’ विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता को धोखा देकर बीच मंझधार में छोड केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित’ हो गए हैं। उन्होने कहा कि केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी ने वही किया, जिसकी दिल्ली की जनता को आशंका थी। दिल्ली की जनता को धोखा देकर बीच मंझधार में छोड़ दिया और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
यह उनकी हताशा का प्रतीक है। उन्हें लगा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी में विश्वास नहीं कर रही है, इसलिए उन्होंने आखिरी दांव मुख्यमंत्री के पद के उम्मीदवार के रूप खेल दिया।