निकाय चुनाव का प्रचार शुरू
बसपा ने अब गली-मौहल्लों में जाकर नुक्कड़ सभाएं शुरू कर दी है
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-11-14 14:00 GMT
गजियाबाद। बसपा ने अब गली-मौहल्लों में जाकर नुक्कड़ सभाएं शुरू कर दी है। सोमवार को सैक्टर-23 में चुनाव कार्यालय खोला गया। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी मुन्नी चौधरी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर ही वे चुनाव लड़ रहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक शहर में विकास कम हुआ है और वादे ज्यादा किए गए है। बतां दे कि पहली बार सिंबल पर नगर निगम का चुनाव बसपा लड़ रही है।
सोमवार को बसपा ने कई जगहों पर सभाएं की। इस मौके पर वार्डो से चुनाव लड रहे पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मेयर उम्मीदवार ने दावा किया है कि वे जीती तो नगर के हर वर्ग को शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा।