प्रियंका वाड्रा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है

Update: 2017-08-29 00:01 GMT

 नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है।

श्रीमती वाड्रा को 23 अगस्त को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में पता चला कि उन्हें डेंगू बुखार है।
अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ़ डी एस राणा द्वारा श्रीमती वाड्रा के स्वास्थ्य के संबंध में जारी बुलेटिन में बताया गया है कि वह स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं ।

उन्हें अब बुखार नहीं है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसलटेंट डॉ अरूप बसु श्रीमती वाड्रा के स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News