प्रियंका को पीडि़त परिवार से मिलने दिया जाए - कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तरप्रदेश में पीड़ित परिवारों से मिलने दिया

Update: 2019-07-20 12:21 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तरप्रदेश में पीड़ित परिवारों से मिलने दिया जाए और उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रहे कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार के इस दमनकारी निर्णय के विरोध में पूरा देश और कांग्रेसजन श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजन श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की इस 'तानाशाही और दमनकारी' नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस दमनकारी निर्णय के विरोध में पूरा देश व कांग्रेसजन प्रियंका गांधी के साथ।
आज मध्यप्रदेश के सभी सभी जिलो में कांग्रेसजन प्रियंका गांधी के समर्थन में ,यूपी भाजपा सरकार की इस तानाशाही- दमनकारी नीति के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करेंगे।

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 20, 2019

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में आदिवासी नरसंहार में पीडि़त परिवारों से श्रीमती प्रियंका को मिलने नहीं देना, उन्हें हिरासत में लेना, चुनार गेस्ट हाउस का बिजली पानी बंद करना पूरी तरह से असंवैधानिक व लोकतंत्र की हत्या है।

श्रीमती प्रियंका के मामले में उत्तरप्रदेश सरकार के रुख के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस आज यहां विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। 

Full View

Tags:    

Similar News