प्रियंका गांधी ने लखनऊ भेजे 1 लाख मास्क

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजा है।

Update: 2020-05-08 18:59 GMT

लखनऊ | कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजा है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कल से कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका वितरण करेंगे।

मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भिजवाया है। शनिवार से इसका वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा। इसके पहले वह जिलों में राशन, दवाएं भिजवा चुकी हैं।

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ , गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनकी देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।
 

Full View

Tags:    

Similar News