उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर भाजपा पर बिफरी प्रियंका

प्रियंका : एक तरफ तो महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है और दूसरी तरफ लड़कियों की शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है।

Update: 2019-12-17 14:23 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आज कहा कि भाजपा के शासन वाला यह राज्य महिलाओं के साथ अपराध में सबसे ऊपर और लड़कियों की शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी है।

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया “ये बात बहुत परेशान करने वाली है। एक तरफ तो महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है और दूसरी तरफ लड़कियों की शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है।”

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला किया और आरेाप लगाया कि उसकी सरकार ने बेटियों को बचाने और उन्हें शिक्षित करने को लेकर जो नारा दिया उसकी दुर्गति उसके शासन वाले राज्य में ही हो रही है। उन्होंने कहा “भाजपा वालों को खुद के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे की दुर्गति करने के बाद भी शर्म क्यों नहीं आती।”

कांग्रेस महासचिव ने इसके साथ ही एक खबर पोस्ट की है जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में एक सरकारी सर्वेक्षण के हवाले कहा गया है कि लड़कियों की शिक्षा के मामले सबसे उत्तर प्रदेश फिसड्डी, केरल 11,12वीं तक की में केरल अव्वल।

 

Full View

Tags:    

Similar News