24 अक्टूबर को सीएसआर पोर्टल लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को कॉरपोरेट सामाजिक जवाबदेही (सीएसआर) पोर्टल लॉन्च करेंगे और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पेशेवरों को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को कॉरपोरेट सामाजिक जवाबदेही (सीएसआर) पोर्टल लॉन्च करेंगे और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पेशेवरों को संबोधित करेंगे।
मोदी ने आज सभी भारतीय टेक्नोक्रेट को संबोधित करते हुए ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन तरीकों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें आईटी व इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर बदलाव ला सकता है और वॉलेंटियर न्यू इंडिया के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
Dear professionals associated with the IT sector, technocrats and tech-lovers, I have a request...
Have a look at this Open Forum on the 'Narendra Modi Mobile App' and share your views! https://t.co/X1pperOlCR
इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने कहा कि सीएसआर प्लेटफॉर्म आईटी व इलेक्ट्रॉनिक पेशेवरों को मदद करेगा।