प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे शनिवार को 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पंजाब के गुरूदास पुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे पर एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे।

Update: 2019-11-08 19:45 GMT

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पंजाब के गुरूदास पुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे पर एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे।

गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव वर्ष में भारतीय श्रद्धालुओं के पाकिस्तान स्थित गुरूद्वारा करतारपुर साहिब जाने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते के तहत इस गलियारे का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री भारतीय सीमा में इस गलियारे का उद्घाटन कर वहां जाने वाले पहले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे। इससे पहले श्री मोदी सुलतानपुर लोदी स्थित गुरूद्वारा बेर साहिब के दर्शन के लिए जायेंगे। इस जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कई अन्य गणमान्य हस्ति शामिल होंगे।

भारत और पाकिस्तान ने इस गलियारे के संबंध में गत 24 अक्टूबर को हस्ताक्षर किये थे। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 22 नवम्बर 2018 को गुरू नानक देव की 550 वीं जयंती को धूमधाम से मनाने के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था।

सरकार ने करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डेरा बाबा नानक से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक एक गलियारा बनाया है। इस पर 120 करोड़ रूपये की लागत आयी है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से आगे गलियारे का निर्माण पाकिस्तान की ओर से किया गया है।

भारत ने अपनी सीमा में गलियारे पर 15 एकड़ में एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल बनाया है । इस टर्मिनल पर हर रोज 5000 यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News