प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद भगत सिंह को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर आज याद किया
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर आज याद किया।
मोदी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए लिखा, “शहीद भगत सिंह का नाम वीरता और संघर्ष का पर्यायवाची है। उनकी साहसिक कार्रवाइयां आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। वह युवाओं के दिलों में हमेशा सबसे लोकप्रिय व्यक्ति रहेंगे। मैं भारत मां के इस महान सपूत को उसके जन्मदिन के मौके पर नमन करता हूं।”
Shaheed #BhagatSingh’s name is synonymous with valour and sacrifice. His courageous actions continue to motivate millions. He remains among the most popular icons in the minds of the youth. I bow to this great son of Mother India on his Jayanti.
उल्लेखनीय है कि शहीद ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में बंगा (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वह प्रसिद्ध क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्ष 1931 में 23 मार्च को राज गुरु, सुखदेव और भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी।