राष्ट्रपति कोविंद ने किया मतदान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
By : एजेंसी
Update: 2020-02-08 12:15 GMT
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
श्री कोविंद ने पत्नी सविता कोविंद के साथ प्रेसिडेंट्स ऐस्टेट के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।