कोविंद की जीत पर प्रणव ने दी बधाई
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुने जाने पर श्री रामनाथ कोविंद को बधाई दी है
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुने जाने पर श्री रामनाथ कोविंद को बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा “ देश के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर श्री रामनाथ कोविंद को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’
राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में श्री कोविंद आज विजयी घोषित किए गए।
उन्होंने अपनी प्रतिद्धंदी और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार श्रीमती मीरा कुमार को भारी मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
श्री कोविंद 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
वर्तमान राष्ट्रपति श्री मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
श्री मुखर्जी के अलावा सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने भी श्री कोविंद को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।