नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे प्रकाश दहल का निधन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड के बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया।;
नेपाल। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड के बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रकाश को आज सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
माओवादी पार्टी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने भी प्रकाश के निधन की पुष्टि की है। प्रकाश अपने पिता प्रचंड के सचिव और पार्टी के केंद्रीय सदस्य भी थे।
नेताओं ने भी ट्विटर पर प्रकाश दहल के निधन पर दुख जताया।
Heard about d sad demise of Prakash Dahal, S/o Pushp Kamal Dahal Prachanda of Nepal. Condolences Sh Prachanda n his family.
Prachanda's son Prakash Dahal's sudden demise made me felt very bad. Losing a young person is a big loss for a society. Rest in Peace!
Former Nepal PM and Maoist leader Pushpkamal Dahal #Prachanda lost his only son #PrakashDahal this morning who suffered a massive heart attack.@abpnewstv @abpnewshindi pic.twitter.com/DfeAoV8DVM
अभी आधिकारिक वक्तव्यकी प्रतीक्षा है।