खराब ट्रक से एंबुलेंस टकराई,मरीज समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत

संत कबीर नगर ! उत्तर प्रदेश के जनपद संतकबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र में सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई।;

Update: 2017-02-14 21:16 GMT

संत कबीर नगर !   उत्तर प्रदेश के जनपद संतकबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र में सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया जिले के भाटपारानी क्षेत्र से एक मरीज रामचंद्र को लेकर परिवार के लोग गोरखनाथ अस्पताल की एंबुलेंस से लखनऊ आ रहे थे। सोमवार रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर बस्ती सीमा पर खलीलाबाद इलाके में सड़क पर खड़ी एक खराब ट्रक के पीछे एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में बीमार रामचंद्र समेत सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रामचंद्र, सुशील मनोज, श्वेता, कमल, बृजनाथ विश्वकमार, भीम जी और उनके बेटे के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News