चुनावी बिगुल बजते ही झारखंड में राजनीतिक हलचल शुरू

झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों के बीच सरकार बनाने के जादुई आंकड़े हासिल करने को लेकर हलचल शुरू हो गई है

Update: 2019-11-02 02:15 GMT

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों के बीच सरकार बनाने के जादुई आंकड़े हासिल करने को लेकर हलचल शुरू हो गई है।

चुनाव आयोग के राज्य में विधानसभा की 81 सीटों के लिए इस वर्ष 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में मतदान कराये जाने की आज घोषणा करते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहित लागू हो गई। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) समेत अन्य राजनीतिक दलों के बीच अधिक से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाने की रणनीति को मूर्त रूप देने को लेकर हलचल देखी जा रही है।

इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में भाजपा जहां 65 से अधिक सीटें जीतने के दावे पर कायम है वहीं झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन में झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के तेवर से पेंच फंसता दिख रहा है। झामुमो 43 से 45, कांग्रेस 25 से 27, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदल पांच-पांच सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। झाविमो इस महागठबंधन से अभी बाहर है।

Full View

Tags:    

Similar News