नसबंदी कांड में मेरा नाम घसीटना राजनीतिक षड़यंत्र

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने आज पुलिस के हवाले से छपे समाचार को गलत बताते हुए कहा

Update: 2017-06-30 18:34 GMT

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने आज पुलिस के हवाले से छपे समाचार को गलत बताते हुए कहा कि मेरी जानकारी में कंट्री क्लब कोनी में किसी भी अपराधी की किसी भी प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नसबंदी काण्ड के आरोपी राकेश खरे की गिरफ्तारी कंट्री क्लब कोनी में क्यों बताई जा रही है ये समझ से परे है।

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक मुझे फंसाने के लिए अगर कोई षड़यंत्र कर रहे हैं तो वे कामयाब नहीं होंगे। भाजपा के लोगों ने बयान देकर मेरी गिरफ्तारी की मांग की है। उनकी यह मांग हास्यपद है।

Tags:    

Similar News