पुलिस जवान असली योद्धा : शिवराज

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन है। इस दौरान पुलिस जवान दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं

Update: 2020-04-08 01:02 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन है। इस दौरान पुलिस जवान दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन जवानों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर बात कर उन्हें असली योद्धा बताया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फोन करके पुलिसकर्मियों के हाल-चाल जाने और उनके शहरों में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली।

इस बातचीत में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे पुलिसकर्मी असली योद्धा के रूप में सामने आए हैं। वे खुद के प्राण को संकट में डालकर दूसरों को बचा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध युद्ध में पुलिसकर्मी रियल हीरो हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान उनसे कहा कि वे अपने काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान आवश्यक रूप से रखें। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे अपना और अपने परिवार का भी यथेष्ट ध्यान रखें और जो दवाएं मुहैया कराई गई हैं, उनका जरूरी तौर पर उपयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध में जो साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है, उसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं। हर परिस्थिति में राज्य सरकार और राज्य की साढ़े सात करोड़ जनता पुलिसकर्मियों के साथ हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अनहोनी की दशा में पुलिसकर्मियों को 50 लाख रुपये का सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया जा रहा है।

Full View

Tags:    

Similar News