रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आज एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
By : एजेंसी
Update: 2020-01-13 00:12 GMT
चंडीगढ़। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आज एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले के भूच्चो पुलिस थाना के प्रभारी हरगोबिंद सिंह और मध्यस्थ रामजी लाल को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार रिश्वत उनकी जब्त मोटर साइकल को छोड़ने के लिए मांगी गई थी।
ब्यूरो के अनुसार दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।