पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर ठग गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाने से फरार ठगी के एक आरोपी को आज कुछ लोगों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया

Update: 2019-07-25 01:18 GMT

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाने से फरार ठगी के एक आरोपी को आज कुछ लोगों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया। अजयगढ पुलिस इसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर कल थाने लायी थी, जहां से यह आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पन्ना में ही एक पेट्रोल पंप मालिक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नाम पर पचास हजार रुपए के ठगी के आरोपी प्रवीण को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। कल पुलिस इस थाने लाई, इसी बीच रात में यह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सघन तलाश अभियान चलाया और इसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया।
इसी बीच आज दोपहर सिमदरा गांव में इस ठगी के आरोपी को कुछ युवकों ने देखा और उसे पहचान लिया। युवकों ने उसका पीछा कर उसे पकड लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, इस घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News