पुलिस दबिश से डरकर भागी महिला की चौथी मंजिल गिरकर मृत्यु

बाराबंकी ! उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर भागी महिला की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु हो गयी।;

Update: 2017-04-30 21:36 GMT

बाराबंकी ! उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर भागी महिला की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु हो गयी। 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मोहल्ला अभयनगर स्थित काशीराम कालोनी निवासी संगीता(26) पति रंजीत के साथ रहती थी। कोतवाली पुलिस कल रात रंजीत के घर दबिश डालने पहुंची, तभी डरकर उसकी पत्नी भागी। अचानक पैर फिसल जाने से चौथी मंजिल से नीचे गिरकर वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी। तत्काल उसे अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
गौरतलब है कि रंजीत मोटरसाइकिल को चोरी के जुर्म में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Tags:    

Similar News