मध्यप्रदेश में दस हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है
By : एजेंसी
Update: 2018-10-19 13:10 GMT
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात एक सूचना मिली की दस हजार रुपए का इनामी बदमाश सुभाष तोमर गोरमी तिराहा पर घूम रहा है।
तभी मेहगांव पुलिस और अपराध शाखा की टीम में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। सुभाष तोमर निवासी भटवा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और बलात्कार, पोस्को एक्ट की धाराओं में 15 अपराध पंजीबद्ध है।
वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।