जायडस कैडिला प्लांट में कोरोना वैक्सीन के निर्माण का पीएम मोदी ने लिया जायजा

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसी बीच आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे

Update: 2020-11-28 13:03 GMT

नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसी बीच आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे। पीएम मोदी के दोरे का पहला पड़ाव अहमदाबाद था उन्होंने जाइडस कैडिला के संयंत्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन से जुड़े घटनाक्रमों की जानकारी ली।

वैक्सीन का निर्माण कब और कैसे किया जा रहा है इसका जायजा पीएम मोदी ने लिया।पीपीई किट में पैक होकर पीएम मोदी ने इस प्लांट में कोरोना पर हो रहे वैक्सीन के काम का जायजा लिया।

पीएम मोदी ने प्लांट के बाहर खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 

गौरतलब है कि अहमदाबाद में जायडस कैडिला का प्लांट है जहां दूसरी पूर्ण स्वदेशी कोरोना वैक्सीन बनाई जा रही है। यहां वैक्सीन निर्माण का काम तेजी से हो रहा है। वैक्सीन अभी ट्रायल के दूसरे चरण में है। दिसंबर महीने में वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण शुरू होना है। वैक्सीन के निर्माण के पड़ाव की जांच के लिए आज पीएम मोदी ने ये दौरा किया।

जाइडस कैडिला के संयंत्र में वैक्सीन का जायजा लेने के बाद अब पीएम मोदी अपने अगले दैरे पर जाएंगे और यहां पर बन रही कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि इन दिनों देश के इन तीन शहर अहमदाबाद , पुणे और हैदराबाद पर सबकी नजरें हैं क्योंकि ये तीन ऐसे शहर हैं जहां पर वैक्सीन का निर्माण हो रहा है। भारत की जनता को उम्मीद है कि इन तीनों शहरों में से जल्द ही वैक्सीन को लेकर सकारात्मक खबर आएगी।

Tags:    

Similar News