पीएम मोदी का आर्कबिशप डोमिनिक-जाला के निधन पर शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलांग के आर्कबिशप रेव. डोमनिक-जाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

Update: 2019-10-12 13:31 GMT

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलांग के आर्कबिशप रेव. डोमनिक-जाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने आज ट्वीट कर लिखा कि वह आर्कबिशप के निधन से दुखी हैं। श्री मोदी ने कहा कि रेव. डोमनिक-जाला को हमेशा “समाज की अटूट सेवा और मेघालय की प्रगति के प्रति उनके जुनून के लिए याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। ”

Anguished by the passing away of Most Rev. Dominic Jala, the Archbishop of Shillong. He will be remembered for his impeccable service to society and passion towards Meghalaya’s progress. May his soul rest in peace: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) October 12, 2019

शिलांग के आर्कबिशप रेव. डोमनिक-जाला का निधन कल अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार दुर्घटना में हो गया था । उन्हें 19 नवंबर, 1977 को डॉन बॉस्को के सेलेसियन का पादरी नियुक्त किया गया था। दिसंबर 1999 में शिलॉन्ग का आर्कबिशप नियुक्त किए जाने से पहले वह गुवाहाटी प्रांत में थे।

Full View

Tags:    

Similar News