पीएम मोदी ने पीएलएसवी के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी-सी44 तथा पीएसएलवी-डीएल के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को आज बधाई दी;

Update: 2019-01-25 13:20 GMT

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी-सी44 तथा पीएसएलवी-डीएल के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को आज बधाई दी। 

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “पीएसएलवी के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह प्रक्षेपण के जरिये हुनरमंद छात्रों द्वारा तैयार कलामसेट को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,“इस प्रक्षेपण के साथ ही भारत सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों के लिए एक कक्षीय मंच के रूप में अंतरिक्ष रॉकेट के चौथे चरण का उपयोग करने वाला पहला देश बन गया है।” 

Heartiest congratulations to our space scientists for yet another successful launch of PSLV.

This launch has put in orbit Kalamsat, built by India's talented students.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2019


 

उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार देर रात दो उपग्रहों के साथ पीएलएलवी-सी44 का श्रीहरिकोटा केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

Tags:    

Similar News