पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रमणीकलाल रुपाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रमणीकलाल रुपाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
सात अगस्त 2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे रुपाणी शुक्रवार को 63 वर्ष में हो गए। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन के बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा श्री रुपाणी ने प्रतिबद्ध नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई और राज्य की असाधारण निष्ठा के साथ सेवा कर रहे हैं।
Greetings to Gujarat CM @vijayrupanibjp Ji on his birthday. Vijay Bhai has made a mark as a committed leader, who is serving the state with remarkable dedication. May he be blessed with a long life and good health.
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।