पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने ईद-ए-मिलाद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पैगम्बर मोहम्मद की जयंती ईद-ए-मिलाद के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
By : एजेंसी
Update: 2017-12-02 11:28 GMT
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पैगम्बर मोहम्मद की जयंती ईद-ए-मिलाद के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मोदी ने आज ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कामना करता हूं कि पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाएं समाज में सौहार्द की भावना को बढ़ावा दें।”
गांधी ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाएं समानता, भाईचारा और संवेदना की राह पर मानवता को रास्ता दिखाती रहेंगी। उन्होंने कामना की कि मिलाद-उन-नबी का यह त्यौहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि आैर खुशहाली लाए।