पीएम मोदी और अमित शाह ने असम-बंगाल की जनता से की ये अपील
आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं
नई दिल्ली। आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बूथ पर जाकर मतदाता अपने आने वाले भविष्य के लिए अपना वोट डाल रहे हैं। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की है कि वो बड़ी से बड़ी संख्या में जाकर अपना मत डाले। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि जिसके भी क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है वह अपने घरों से निकले और अपने भविष्य के लिे मतदान करें।
Urging the people of West Bengal in whose seats there is polling taking place today to vote in record numbers.
पीएम मोदी के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके जनता से मतदान करने की अपील की है। अमित शाह ने ट्वीट करके असम की जनता से अपील की कि आज उनके क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, यहां कि जनता बिना चूके अपना मत डालें। अमित शाह ने युवाओं से भी अपील की कि अपने बेहतर और शान्तिपूर्ण भविष्य के लिे आज वो अपने घरों से निकलें और बूथ पर जाकर मतदान करें।
Today is the second phase of polling in Assam and I appeal to everyone to cast their vote without fail.
A special appeal to our young voters to exercise their franchise for a peaceful and self-reliant Assam.
आपको बता दें कि आज 1 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा के दूसरे चरण के लिे मतदान हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया जा रहा है।