सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाजमा थैरेपी दी गई है और फिलहाल उन्हें बुखार नहीं है।

Update: 2020-06-20 11:56 GMT

नयी दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी गई है और फिलहाल उन्हें बुखार नहीं है।

कोरोना से संक्रमित श्री जैन को निमोनिया होने और तबियत खराब होने पर इलाज के लिए राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल से शिफ्ट कर शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल लाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय की तरफ शनिवार को जानकारी दी गई कि श्री जैन काे प्लाज्मा थैरेपी दी गई है और उन्हें अब बुखार नहीं है।

कार्यालय के अनुसार श्री जैन गहन चिकित्सा केंद्र में डाक्टरों की निगरानी में हैं और अगले 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।

श्री जैन को तेज बुखार और सांस लेने में अचानक तकलीफ महसूस होने पर सोमवार की रात राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि श्री जैन को फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत पर आक्सीजन के सहारे रखा गया है।

श्री जैन में कोरोना संक्रमण की बुधवार को पुष्टि हुई। इससे पहले मंगलवार को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

 

Full View

Tags:    

Similar News