पी जे जोसेफ गुट को मिला दो पत्तियों का चुनाव चिन्ह

चुनाव आयोग ने केरल कांग्रेस के पी जे जोसेफ गुट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इस गुट को पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया

Update: 2019-12-01 18:24 GMT

कोट्टायम। चुनाव आयोग ने केरल कांग्रेस के पी जे जोसेफ गुट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इस गुट को पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।

आयोग ने कहा कि वह  जोसेफ की ओर से सुझाये गये उम्मीदवार को ही कोट्टायम जिले में पुवातिल्लपु वार्ड में होने वाले उपचुनाव में दो पत्तियों वाला पार्टी का चुनाव चिन्ह जारी करेगा।

आयोग को दरअसल केरल कांग्रेस के दोनों गुटों जोस के मणि और जोसेफ के बीच विवाद उत्पन्न होने के कारण हस्तक्षेप करना पड़ा। आयोग के इस कदम से यह भी पता चलता है कि पार्टी चुनाव चिन्ह का भावी संरक्षक कौन होगा।

मणि गुट के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कांग्रेस के साथ हुए समझौते के तहत यह गुट अपने उम्मीदवार के पक्ष में कांग्रेस का समर्थन ले सकता है। आयोग ने इस संबंध में एक पत्र पीठासीन अधिकारी को भी भेजा है।
 

Full View

Tags:    

Similar News