तमंचे के बल पर कारोबारी से पचास हजार की लूट

गाजियाबाद ! कविनगर थाना एरिया स्थित गोविंदपुरम अनाज मंडी से सोमवार रात दुकान बंद करके घर लौट रहे कारोबारी से मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाशों ने गनपॉइंट पर करीब 50 हजार रुपए लूट लिए।;

Update: 2017-01-11 04:49 GMT

गाजियाबाद !   कविनगर थाना एरिया स्थित गोविंदपुरम अनाज मंडी से सोमवार रात दुकान बंद करके घर लौट रहे कारोबारी से मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाशों ने गनपॉइंट पर करीब 50 हजार रुपए लूट लिए। पीडि़त ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। कविनगर थाना इंचार्ज हेमंत राय ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जार रही है। वहीं, इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, घंटाघर निवासी संदीप कुमार की गोविंदपुरम अनाज मंडी में दुकान है। सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके वह घर लौट रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाश आए। उनमें से एक ने संदीप पर तमंचा तान दिया और बाकी दोनों उनकी जेब चेक करने लगे। जेब से रुपये मिलने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बता दें कि जिस पॉइंट पर वारदात हुई, वह गोविंदपुरम चौकी से कुछ दूरी पर ही है। वहीं, चुनाव की दृष्टि से भी गोविंदपुरम की अनाज मंडी काफी महत्वपूर्ण एरिया है। ऐसे में यहां हमेशा ही सुरक्षा कड़ी रहती है। मौके पर पहुंचने के मामले में पीआरवी एक बार फिर पीसीआर वैन से आगे रही। संदीप ने बताया कि उनके फोन करने के 10 मिनट में पुलिस की गाड़ी वहां पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News