पुलिया से टकराई पिकअप, युवक की मौत

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन के पुलिया से टकराने से एक युवक की मौत हो गई।

Update: 2019-12-10 14:19 GMT

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन के पुलिया से टकराने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अमरपाटन का निवासी संदीप गुप्ता (33) जबलपुर से सामान लेकर पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन मैहर इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर गुसेडी नदी पर बनी पुलिया से टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Full View

Tags:    

Similar News