सिंधिया के निर्वाचन काे चुनौती देते हुए याचिका दायर

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में आज राज्यसभा सांसद के रूप में हाल ही में निर्वाचित ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गयी

Update: 2020-08-01 02:27 GMT

जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में आज राज्यसभा सांसद के रूप में हाल ही में निर्वाचित ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गयी।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि श्री सिंधिया ने निर्वाचन के दौरान नामांकनपत्र दाखिले के समय कुछ तथ्य छिपाए हैं। इस आधार पर श्री सिंधिया के निर्वाचन को चुनौती दी गयी है।

श्री सिंह ने याचिका दायर करने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में वही लोग जा रहे हैं, जो राजनीति को जनसेवा नहीं, व्यवसाय समझते हैं।

Full View

Tags:    

Similar News