अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य के कारण लोग परेशान

रामलीला मैदान से शमशान घाट तक जाने वाले सड़क मार्ग के बंद पड़े निर्माण कार्य को लेकर कालोनी के लोगों में रोष व्याप्त है।

Update: 2017-03-19 14:15 GMT

होडल। रामलीला मैदान से शमशान घाट तक जाने वाले सड़क मार्ग के बंद पड़े निर्माण कार्य को लेकर कालोनी के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने इस मामले की शिकायत नगर परिषद प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्ग में पत्थर की गिट्टी और पत्थर आदि डालकर रास्ते के निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है

जिसके कारण यहां से पशुओं  और पैदल निकलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लोगों का कहना है कि अधूरे पड़े रास्ते के कारण नालियों का पानी भी सड़क मार्ग पर भरा रहता है जिसके कारण यहां से निकलना भी दूभर हो रहा है। 
 

Tags:    

Similar News