तेल के घटे दाम का लाभ लोगों को नहीं मिला:रणदीप सिंह सुरजेवाला​​​​​​​

कांग्रेस ने आरेाप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक सप्ताह में 13 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं लेकिन सरकार देश की जनता को उसका फायदा देने में असफल रही

Update: 2019-06-05 17:38 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आरेाप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक सप्ताह में 13 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं लेकिन सरकार देश की जनता को उसका फायदा देने में असफल रही है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने बुधवार को ट्वीट किया, “पिछले सात दिन में कच्चे तेल के भाव 13.65 फीसदी गिरे हैं लेकिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज 0.90 प्रतिशत ही घटे हैं। ऐसा क्यों? भाजपा सरकार कच्चे तेल के दामों में गिरावट का फ़ायदा लोगों तक पहुँचाने में नाकाम रही है।”

पिछले 7 दिनों में कच्चे तेल के भाव 13.65% गिरे है, पर पेट्रोल-डीज़ल के दामों में महज़ 0.90% ही घटे है।

ऐसा क्यों?

भाजपा सरकार कच्चे तेल के दामों में गिरावट का फ़ायदा लोगों तक पहुँचाने में नाकाम रही है।

पेट्रोल-डीज़ल व रसोई गैस दामों में राहत,
यही है जनता की नई सरकार से चाहत! pic.twitter.com/fVDq8R5Pii

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 5, 2019


 

उन्होंने तुकबंदी के जरिए सरकार पर हमला किया और कहा कि लोगों को उम्मीद है कि वह पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम घटाकर उन्हें राहत दी जायेगी। उन्होंने कहा, “पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस दामों में राहत,यही है जनता की नयी सरकार से चाहत।”

Full View

 

Tags:    

Similar News