पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से नाराज हैं जनता: अरविंद केजरीवाल

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उपचुनाव के नतीजों से पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से नाराज हैं और उन्हें हटाना चाहते हैं

Update: 2018-05-31 17:51 GMT

नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उपचुनाव के नतीजों से पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से नाराज हैं और उन्हें हटाना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा, "परिणाम से पता चलता है कि देश भर के लोग मोदी सरकार से नाराज हैं। लोग अब तक कह रहे थे कि उनके पास क्या विकल्प है। अब वे कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं और लोग उन्हें हटाने को कह रहे हैं।"

आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा है।

अभी तक लोग पूछते थे - विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 31, 2018


 

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज आए दस राज्यों की 10 विधानसभा सीटों व चार लोकसभा सीटों के उपचुनावों के नतीजे बड़ा झटका साबित हुए हैं।

Full View

 

Tags:    

Similar News