बॉलीवुड सिनेमा से प्रेरणा लेकर पीडीपी और भाजपा ने किया ‘तलाक’:  उमर अबदुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने पीडीपी और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि दोनों ने विवादित बॉलीवुड सिनेमा से प्रेरणा लेते हुए ‘तलाक’ की पटकथा लिखी

Update: 2018-06-21 17:22 GMT

श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा है कि दोनों ने विवादित बॉलीवुड सिनेमा से प्रेरणा लेते हुए ‘तलाक’ (गठबंधन तोड़ने) की पटकथा लिखी। 

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अबदुल्ला ने कहा,“ पीडीपी और भाजपा अपनी राजनीतिक रणनीति को बनाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों को देख रही थी। उन्होंने अपना तलाक (गठबंधन तोड़ने का निर्णय) कुछ इसी तरह तैयार किया। एक शानदार फिक्स स्क्रिप्ट तैयार की गयी लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि जनता और हम लोग बेवकूफ नहीं हैं जो उनके नाटक को समझ न पाएं।”

The PDP & BJP have been watching Bollywood movies for political strategy. This is how they have crafted their “divorce”. Brilliant fixed match, scripted to perfection except the audience aren’t fools & neither are the rest of us 😀 pic.twitter.com/82854aFHWM

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) June 20, 2018


 

अब्दुल्ला ने पीडीपी-बीजेपी के गठबंधन पर तंज सकते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में फिल्म के सीन का कुछ हिस्सा है, जिसमें एक राजा दूसरे किरदार से आपस में नकली लड़ाई करने की बात करते हैं ताकि तानाशाही बरकरार रखी जा सके और सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को मूर्ख बनाया जा सके। 

अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा तुरंत भंग कर राज्य में चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योंकि वह सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सकती है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया,“ जम्मू- कश्मीर विधानसभा को तत्काल भंग कर दिया जाना चाहिए और जल्द से जल्द चुनाव कराये जाने चाहिए। भाजपा पर यह विश्वास नहीं किया जा सकता कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं करेगी।”

उन्होंने यह प्रतिक्रिया भाजपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता के उस बयान पर व्यक्त की जिसमें कहा गया है, “मैं नहीं समझता कि जल्द नयी सरकार का गठन हो पायेगा। अनिश्चितता की स्थिति है लेकिन हम कुछ कर रहे हैं और लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा।”

अब्दुल्ला ने कहा,“ इसका क्या मतलब है कि हम कुछ कर रहे हैं ? इस ‘कुछ’ का मतलब केवल यह हो सकता है कि दूसरे दलों को तोड़ कर भाजपा की सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाया जाये। क्या पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गलती से रहस्योद्घाटन कर दिया ?
गौरतलब है कि भाजपा ने कल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ गठबंधन तोड़ दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया था और आज राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News