प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा में चूक, युवक ने मंच पर छूआ राष्ट्रपति का पैर

पटना ! राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए आज एक युवक उनके करीब पहुंच गया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया ।

Update: 2017-04-17 22:37 GMT

पटना !   राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए आज एक युवक उनके करीब पहुंच गया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया । चंपारण सत्‍याग्रह शताब्‍दी वर्ष के मौके पर यहां श्रीकृष्ण स्मारक भवन में देश भर से आये स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में जब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी मंच पर एक युवक उनके करीब पहुंच गया और उनके पैर छू लिये । युवक सफेद कुर्ता पायजामे में था इसलिए राष्ट्रपति को भी भ्रम हो गया और उन्होंने उसे आशीर्वाद दे दिया । इसी बीच उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे धर दबोचा और उसे तुरंत बाहर ले गये । पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ।

Tags:    

Similar News